अमेरिका ने पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा
वाशिंगटन । अमेरिका ने पाकिस्तान से अपने आतंकवाद रोधी अभियान को लेकर सयंम बरतने को कहा है। इसके कुछ घंटे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि उसने अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबद्ध आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान पर शासन करने वाले तालिबान से भी आग्रह करता है कि वे सुनिश्चित करे कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकी हमले करने के लिए न किया जाए।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा कि टीटीपी के हाफिज गुल बहादुर समूह से जुड़े आतंकवादियों पर हमला किया गया है। इस समूह ने सेना की एक चौकी पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें दो अधिकारियों सहित सात सैनिकों की मौत हुई थी। अफगान तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में तीन बच्चों सहित कम से कम आठ आम असैन्य लोग मारे गए हैं।
ज्यां-पियरे ने कहा, हम तालिबान से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि अफगान धरती से आतंकवादी हमले न किए जाएं। हम पाकिस्तान से संयम बरतने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि आतंकवाद विरोधी प्रयासों में आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन