अमेरिका ने दी थी रुस में आतंकी हमले की सूचना, पुतिन ने अनसुना किया
मॉस्को । रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने हमला किया। इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में 70 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रूस में यह हमला तब हुआ है, जब व्लादिमीर पुतिन एकबार फिर राष्ट्रपति बन गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले की निंदा कर भीषण त्रासदी बताया। हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि हमले को लेकर चेतावनी अमेरिका ने रूस को दी थी।
एक बयान में इस्लामिक स्टेट ने कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में ‘ईसाइयों की सभा पर बड़ा हमला किया। लेकिन इस बयान की पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट की ओर से इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो जानकारी उनके पास है उससे संदेह का कारण नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों को पता था कि आईएसकेपी हमले की प्लानिंग कर रहा है। उन्होंने संभावित हमले को लेकर रूसी अधिकारियों को जानकारी दी थी।
अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सरकार को रूस में एक योजनाबद्ध आतंकी हमले की जानकारी मिली थी। इसमें एक बड़े समारोह को निशाना बनाया जा सकता था, जिसमें संगीत कार्यक्रम शामिल था। इस कारण विदेश विभाग ने रूस में निवासरत अमेरिकियों के लिए एक सार्वजनिक सलाह जारी की। उन्होंने कहा, अमेरिकी सरकार की लंबे समय से चेतावनी देने वाली नीति है, इसके तहत रूसी अधिकारियों से भी यह साझा किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने बम फेंके, जिससे हॉल में भीषण आग लग गई। जिस समय हमला हुआ, तब 6000 लोग मौजूद थे। वहीं इमारत से बाहर का वीडियो आया, जिसमें आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। सड़क पर दर्जनों फायर ट्रक, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। यह हमला तब हुआ जब प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक का संगीत सुनने के लिए भीड़ जमा हुई थी। चश्मदीदों का कहना है कि सेना की वर्दी में यह लोग हॉल में घुसे थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन