आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने की पीएम मोदी से मुलाकात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा।सूत्रों ने बताया कि नायडू, जिनकी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) भाजपा नीत एनडीए सरकार में महत्वपूर्ण साझेदार है, ने आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं दिए जाने की स्थिति में राज्य के लिए अधिक सहायता मांगी है।राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर आए TDP प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल के साथ राज्य-विशिष्ट मुद्दों पर भी चर्चा की। सूत्रों ने संकेत दिया कि नायडू गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने वाले हैं।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा को 2014 में राज्य के विभाजन के बाद राज्य के विकास के लिए केंद्रीय सहायता प्राप्त करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण सीमा पर छिड़ी बहस, अब हाईकोर्ट तय करेगा राह
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विपक्ष के आरोपों पर मंत्री का जवाब, छिड़ी जोरदार बहस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक