इंदौर महापौर की घोषणा, 24 घंटे में स्वीकृत होगा 1100 वर्गफीट तक के मकान का नक्शा
इंदौर । शहर की वैध कालोनियों में 1100 वर्गफीट के आवासीय नक्शे आनलाइन आवेदन के 24 घंटे में स्वीकृत होकर आवेदक को मिल पाएगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा शहर वासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर वैध कालोनी में रहने वाले मध्यम वर्गीय एवं छोटे परिवार के प्लाट धारकों को नगर निगम भवन अनुज्ञा शाखा के माध्यम से आनलाइन नक्शा स्वीकृति को बेहतर बनाने बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 1100 वर्ग फीट तक के प्लाट की नक्शा स्वीकृति आनलाइन आवेदन करने के पश्चात मात्र 24 घंटे में स्वीकृत हो आवेदक को मिल सकेगा। इसके अलावा 1100 वर्गफीट से तीन हजार वर्गफीट का नक्शा आनलाइन आवेदन करने के 48 घंटे में स्वीकृत होकर मिल सकेगा। महापौर ने बताया कि नक्शा स्वीकृति में किसी व्यक्ति विशेष का हस्तक्षेप नहीं होगा। आनलाइन प्रक्रिया होने से नक्शा स्वीकृति को लेकर आसानी होगी। गौरतलब है कि निगम परिषद बनने क बाद महापौर ने एक हजार वर्गफीट तक के नक्शे 72 घंटे में स्वीकृत होने की बात कही थी। उसी व्यवस्था के तहत अब आवासीय नक्शों की स्वीकृति की प्रक्रिया को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। भवन अनुज्ञा के तहत नक्शा स्वीकृति का कार्य 10 साल से ज्यादा के अनुभवी आर्किटेक्ट के माध्यम आनलाइन प्रस्तुत किए जाने पर ही भवन अनुज्ञा का नक्शा स्वीकृत किया जाएगा।


टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पर्यावरण जागरूकता से बनेगा जिम्मेदार पर्यटन, केंद्रीय सचिव कुमार ने बताया जरूरी कदम
ग्रीक-रोमन साहित्य को नए रूप में ढालने वाली ऐन कार्सन को साहित्य का नोबेल
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन से सियासी हलचल, BJP महिला मोर्चा ने महिला पुलिसकर्मियों का मुद्दा उठाया