दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल और दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया....
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल और एमटीएस भर्ती की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कर दिया है। आयोग द्वारा आज यानी मंगलवार, 13 जून 2023 को जारी नोटिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) मेल और फीमेल एग्जाम 2023 का आयोजन नवंबर में 14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29 और 30 तारीखों पर और दिसंबर में 1, 4 और 5 तिथियों पर किया जाएगा इसी प्रकार, एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार दिल्ली पुलिस मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) सिविलियन परीक्षा 2023 का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने 6, 7, 8, 12, 13, 15, 16 और 19 तारीखें निर्धारित की हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी ने इन परीक्षाओं को लेकर अपडेट के लिए उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर विजिट करते रहने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
इससे पहले, एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्टेबल भर्ती में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण की तारीखों की घोषणा की थी। आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना 1 सितंबर को जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जो कि 30 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
दूसरी तरफ, एसएससी ने दिल्ली पुलिस एमटीएस (सिविलियन) भर्ती के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी है। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इस भर्ती की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जानी है और इसी के साथ उम्मीदवार आवेदन भी कर पाएंगे। दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित है।


इजरायल को दहलाने की साजिश! विमान क्रैश कराने का था आतंकी प्लान
कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ा, मादा चीते ने 5 शावकों को दिया जन्म
नेपाल में पीरियड लीव पर बड़ा फैसला, सरकारी महिलाओं को मिल सकता है छुट्टी का अधिकार
वैभव सूर्यवंशी का बढ़ा कद, TIME की ग्लोबल Rising Stars लिस्ट में मिली जगह
‘इस्तीफा, SIR रद्द और बैलेट पेपर’, खड़गे ने बताईं कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
‘Gen Z’ के लिए तोमर का नया सुझाव, बोले- ‘तरुण भारत’ हो सकता है बेहतर शब्द
ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप की पोस्ट पर यूजर्स ने घेरा
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने चौंकाया, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं; 8 नए चेहरों को टिकट
मोमोज के लिए मांगा एक्स्ट्रा पीस, दुकानदार ने खौलता तेल फेंककर किया घायल
नमाज के बहाने कॉकपिट से बाहर निकला, फिर कैप्टन स्मिथ मच्छार पर किया हमला?