हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा बेदाग और खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आप कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें से आप चेहरे पर ब्लीच लगाते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, डार्क स्पॉट्स आदि समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा चेहरे के अनचाहे बाल को हटाने के लिए भी ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है। चाहें तो आप घर पर भी ब्लीच तैयार कर सकते हैं। जिससे आप चेहरे को चमकदार बना सकते हैं।

बेसन

चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच बेसन लें। इसमें गुनगुना पानी या गुनगुना दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

हल्दी

त्वचा का कालापन कम करने और प्राकृतिक चमक लाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल सदियों से होती आ रही है। इससे स्क्रब बनाने के लिए आप एक बाउल में हल्दी पाउडर लें, इसमें ठंडे पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण में शहद और दूध भी मिलाएं। इसका गाढ़ा पेस्ट अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

नींबू

नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस निचोड़ें। इसमें गुलाब जल भी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15-120 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरा धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में काफी मददगार है। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा को चमकदार बनाता है। अगर आप चेहरे को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से एलोवेरा जेल से चेहरे पर मसाज करें।

शहद

त्वचा समय के साथ बेजान और काली दिखने लगती है। ऐसे में चेहरे पर शहद अप्लाई कर आप प्रकृतिक चमक पा सकते हैं। इसमें मॉइस्चराइज़िंग गुण होते हैं। इसके लिए एक बाउल में दूध लें, इसमें शहद और बादाम का तेल मिलाएं, इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।