अर्जेंटीना के मंत्री डेनियल फिल्म्स ने विदेश मंत्री जयशंकर को तोहफे में दी मेसी की जर्सी..
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अर्जेंटीना के विज्ञान-तकनीक और नवाचार मंत्री डेनियल फिल्म्स के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अर्जेंटीना के मंत्री ने जयशंकर को फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी की जर्सी तोहफे के रूप में दी। अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेसी ने अपनी अगुआई में अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप जिताया था। मेसी ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था। वह गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतने से चूक गए थे, लेकिन गोल्डन बॉल अवॉर्ड अपने नाम किया था।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने अर्जेंटीना के विज्ञान-तकनीक और नवाचार मंत्री डेनियल फिल्म्स के साथ एटमिक एनर्जी, स्पेस, डिजिटल, डिफेंस और बायोटेक्नोलॉजी के विषय बात की।
दोनों देश कई विषयों पर साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।2022 में अर्जेंटीना की टीम ने तीसरी बार फीफा विश्व कप अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में मेसी के दो गोल और एंजिल डी मारिया के एक गोल किए थे। वहीं, फ्रांस के लिए तीनों गोल किलियम एम्बाप्पे ने किए थे। यह मुकाबला एक्सट्रा टाइम तक 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बेहद करीब थी, लेकिन युवा एम्बाप्पे को किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला और अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन नहीं बना सके। उन्होंने टूर्नामेंट में आठ गोल कर गोल्डन बूट अपने नाम किया था।


हाईकोर्ट ब्रेकिंग: शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल की किस्मत का फैसला आज? जानें जमानत याचिका पर क्या हुआ?
इंदौर में कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, पुलिस ने पानी की बौछार चलाकर खाली कराया परिसर
बड़ी खबर: CM साय ने की मप्र विधानसभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट, क्या दोनों राज्यों के बीच होगी नई पहल?
बड़ी खबर: 14 दिसंबर से CG विधानसभा सत्र, उपलब्धियों पर चर्चा...जानें इस सत्र में क्या-क्या होगा खास?
अधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है 'पुरुषोत्तम मास', भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले