एएसआई की ऐसी करतूत, महिला आरक्षक से कर रहा था छेड़छाड़, FIR दर्ज
रायपुर: शहर के एक थाने में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के एक एएसआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना होली के दिन उस समय हुई जब महिला पुलिसकर्मी किसी काम से सीएसपी ऑफिस पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने माफी मांग ली।
बताया जा रहा है कि एएसआई सोबंत सिंह रावत ने होली के दिन महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने माफी मांग ली, लेकिन पीड़िता ने अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव
छात्र की भावुक अपील ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर
सामाजिक समरसता का संदेश, आदर्श विवाह में हुई खास पहल
अमेरिका-ईरान बातचीत में नया मोड़, उपराष्ट्रपति का बयान