...लो आखिर राहुल गांधी को मिल ही गया ठिकाना
नई दिल्ली,। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में ठिकाना मिल ही गया। उन्हें अब नया घर मिलने वाला है। राहुल गांधी को पिछले साल निचले सदन से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद बंगला खाली करना पड़ा था। अब हाउस कमेटी ने बंगला नंबर 5, सुनेहरी बाग रोड की पेशकश की गई है। उनकी बहन प्रियंका गांधी ने सुनहरी बाग रोड स्थित बंगले का दौरा किया तो चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। पूर्व मंत्री ए. नारायण स्वामी को यह बंगला दिया गया था। उन्होंने अभी तक यह बंगला खाली नहीं किया है।
संसदीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख को बंगले की पेशकश की गई है और उनकी ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। राहुल गांधी के सांसद बनने के बाद से उनका निवास 12, तुगलक लेन था। मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले साल लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद वह घर खाली करना पड़ा था। इसके बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के 10, जनपथ घर में चले गए और अयोग्यता रद्द होने के बाद भी वहीं रह रहे हैं। राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के साथ, वह टाइप 8 बंगले के हकदार हैं क्योंकि उनके पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा है।


रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन