हमारी पार्टी से सीमा हैदर का कोई संबंध नहीं  

नई दिल्ली । पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर प्रेमी सचिन से मिलने भारत आने पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। सीमा हैदर को कई ऑफर मिल रहे है। इस बीच खबर आई कि सीमा को राजनीतिक अवसर प्रदान किया गया है। दावा किया गया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने कथित तौर पर सीम हैदर से संपर्क कर उन्हें राजनीति में शामिल होने और आम चुनाव लड़ने के लिए राजी किया है।
हालांकि, अब इस पर खुद आरपीआई प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। अपने बयान में वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी पार्टी का सीमा हैदर से कोई संबंध नहीं है। वह पाकिस्तान से भारत आई हैं। उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने का सवाल ही नहीं उठता। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिरकार हमें उन्हें टिकट देना ही पड़ा, तब वह भारत से पाकिस्तान का टिकट होगा। हालांकि, इसके पहले सीमा हैदर के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने की थी। उन्होंने कहा कि सीमा को सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिल जाती है और सीमा को भारतीय नागरिकता मिल जाती है, तब सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा। 
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को अब तक आपने समाचार चैनलों पर साक्षात्कार देते हुए देखा होगा। सीमा हैदर को अब तक आपने उसके वीडियो या रील में डांस या अभिनय करते देखा होगा लेकिन अब सीमा हैदर जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आयेगी। बता दें कि एक स्थानीय फिल्म निर्माता ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया है। इस ऑडिशन को देने के बाद सीमा हैदर के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी।