भाजपा नेता के बेटे का अपहरण की कोशिश, असफल होने पर बेरहमी से पीटा
दुर्ग। जिले के भिलाई में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद रॉबर्ट कामिल के बेटे उत्कर्ष एंथनी का अपहरण करने की कोशिश की गई। जब आरोपी युवक उसे अपहरण नहीं कर पाए, तो उन्होंने हॉकी डंडे से उत्कर्ष को बेरहमी से पीटा और फिर मौके से फरार हो गए। घटना देर रात 12 बजे की है, जब उत्कर्ष अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोपी अनीश उड़िया नामक युवक तीन-चार फोर व्हीलर गाड़ियों में करीब 10-12 लड़कों के साथ मौके पर पहुंचे। आते ही उन्होंने उत्कर्ष से गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उत्कर्ष ने शोर मचाया और बचाव करने का प्रयास किया, जिससे आरोपी उसे अपहरण नहीं कर पाए। इसके बाद आरोपियों ने हॉकी, राड और डंडा लेकर उत्कर्ष को घर के बाहर ही गिराकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर आए और रॉबर्ट कामिल को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 को फोन किया और अपने बेटे को आरोपियों से बचाया। घायल उत्कर्ष को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक भिलाई नगर पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।


विधानसभा में दो मोर्चों पर दबाव में सरकार, जवाब से बचती रही सत्ता
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे