गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग
चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ भी हो रहा है। इसे गुड़ी पड़वा कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी।वहीं, इसका समापन चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा।
इस साल गुड़ी पड़वा का आगाज कई शुभ योग में हो रहा है। 19 मार्च को ही चैत्र नवरात्र का भी शुभारंभ होगा। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी।
गुड़ी पड़वा पर घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों और फूलों के तोरण से सजाएं।
द्वार पर रंगोली बनाएं।
बांस की लकड़ी पर सुंदर वस्त्र बांधकर उस पर तांबे या चांदी का लोटा उल्टा रखकर नीम की पत्तियों और चीनी की माला से सजाएं। इसे घर के ऊंचे स्थान या खिड़की पर लगाएं। इस दिन सुबह नीम की पत्तियों, गुड़ और इमली का मिश्रण खाया जाता है, जो जीवन के सुख-दुख और सेहत के संतुलन का प्रतीक है।


शहर-शहर निकाली जाएंगी शोभायात्राएं और कलश यात्रा
बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी, पढ़ें सीटवार अपडेट
लोकप्रिय विधायक का 16 सालों का संकल्प, नवरात्रि में घास-फूस की कुटिया में रहकर मनाएंगी पर्व
असम में कांग्रेस संकट: नेताओं के इस्तीफे से बढ़ी प्रियंका के सामने मुश्किलें
प्राचीन शक्तिपीठ की पहाड़ी पर गिरा मां सती का हार, आज भी कायम है रहस्य
नवरात्रि में मां दुर्गा का स्वागत और पारंपरिक अनुष्ठानों का अर्थ