शिशु ने निगली 8 सुई, सफल उपचार को विशेषज्ञों ने बताया चमत्कार
वॉशिंगटन । पेरू के तारापोटो में जब एक कृषक अपने परिवार के साथ खेत पर गया था उसी दौरान उसके 2 साल के बच्चे ने वहां पड़ी 8 सुइयां निगल लीं। जब ये सुइयां आंतों तक पहुंचीं और भयानक दर्द उठा तब वे बच्चे को अस्पताल ले गये। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया गया। डाक्टरों ने बताया कि सुइयां अंदर के अंगों में कई जगह धंसी हुई थीं। गनीमत थी कि रक्तस्राव नहीं हुआ, वरना जान जा सकती थी।
सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने एक्सरे में देखा कि सभी आठों सुइयां पाचनतंत्र के अंदर हैं। दो सुइयां तो खतरनाक रूप से मलाशय और मूत्राशय में घुस चुकी थीं। एक ने छोटी आंत को क्षतिग्रस्त कर दिया था लेकिन ज्यादा अंदर तक नहीं गई थी, इसलिए रक्तस्राव नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि नुकीली वस्तुएं निगलना खतरनाक है क्योंकि ये आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे गंभीर रक्तस्राव हो सकता है और पाचन रस का रिसाव हो सकता है।
डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा भाग्यशाली था जिसे सुइयों से कोई गंभीर चोट नहीं आई।दो हफ्ते बच्चे को सिर्फ तरल आहार दिया गया। दरअसल यह उस कृषक की गलती थी कि पशुओं को इंजेक्शन लगाने के बाद खेतों में फेंक दिया था। अगर समय पर उपचार नहीं मिलता तो शिशु को बचा पाना संभव नहीं था।
यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले चीन के शानक्सी प्रांत में 5 महीने की बच्ची ने सिलाई मशीन की सुई गटक ली थी। सुई बच्ची के पेट की दीवार में घुसकर उसके हार्ट के बाएं वेंट्रिकल में छेद कर चुकी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उसे बचा लिया। इसी तरह पिछले मामले में एक 54 वर्षीय महिला ने सिलाई सुई निगल ली थी लेकिन उसे कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक, अगर कोई निगल ले तो उसे तेज दर्द का अनुभव होगा। यहां तक कि लगेगा कि दम घुटने वाला है। उल्लेखनीय है कि सबसे ज्यादा सिक्के और हड्डियां निगलने के मामले आते हैं।


लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
ईरान पर इजराइल का सख्त रुख, “किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे”
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
IPL से पहले कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस
इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा
IPL शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका