बजाज जल्द पेश करेगी अपडेटेड पल्सर एन150
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल सेक्टर की स्वदेशी कंपनी बजाज जल्द ही अपटेडेट पल्सर एन150 को पेश करने वाली है। एन 150 ने बजाज के लोकप्रिय पल्सर लाइनअप में पी 150 की जगह ले ली है। कंपनी ने इसके लिए टीज़र जारी किया है। हालांकि टीज़र में इसके लिए कुछ ज्यादा डिटेल्स सामने नही आई हैं। उम्मीद है कि इसे सिंग्ल सीट में पेश किया जाएगा। बाइक की बैजिंग थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। पल्सर एन 150 एक एयर-कूल्ड, 150सीसी, सिंगल-सिलेंडर मिल द्वारा संचालित है जो 14.5एचपी और 13.5 एनएम के लिए अच्छा है।
इसकी कीमत 1.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और यह वर्तमान में दो रंगों - पर्ल मेटैलिक व्हाइट और एबोनी ब्लैक में उपलब्ध है।वीडियो में दिख रही बाइक यांत्रिक रूप से मौजूदा बाइक के समान ही प्रतीत होती है। इसके अलावा बजाज एन 150 को नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स में पेश कर सकती है।


मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
होटल में लगी आग से अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से 150 से अधिक लोग बचाए गए