बस्तर पुलिस को मिली कामयाबी, दो इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर..
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों को अक्सर उपद्रव मचाते हुए देखा जाता है। इसी बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सल प्रभावित बस्तर दौरे से ठीक पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, यहां एक साथ 16 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसमें दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, 16 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें एक 8 लाख का और एक 5 लाख का एक इनामी नक्सली भी शामिल है। इन दोनों पर कई मामले दर्ज थे और कई वारंट भी जारी किए गए थे। इन दोनों नकस्ली ने भरमार बंदूक के साथ हिड़मा ने किया सरेंडर है।
सीआरपीएफ व जिला बल के संयुक्त प्रयास से उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने इन नक्सलियों के खिलाफ पुना नर्कोम अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत ही नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।बीते गुरुवार को नक्सलियों ने जवानों पर हमला करने के लिए एंबुश लगा रखा था और जवानों पर हमला करने लगे। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके बाद जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपे 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, जवानों ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में पांच नक्सली घायल भी हुए हैं।
फिलहाल, पुलिस को आशंका है कि इन जंगलों में और भी कई नक्सली छिपे हुए हैं, जिसके लिए जवानों की नई टीम बनाकर जंगल में भेजा गया है। कई जगह खून के धब्बे देखे गए है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया गया है कि कुछ नक्सली घायल होने के कारण ज्यादा दूर नहीं भाग पाए होंगे।दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सली लगातार काफी उत्पात मचा रहे हैं। वाहनों में आगजनी करके ये नक्सली विकास कार्यों को भी बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण पुलिस ने पूरे इलाके में नक्सलियों की हर एक हरकत पर नजर बनाई हुई है। हाल ही में बस्तर पुलिस को एक हार्डकोर महिला नक्सली को मार गिराने के साथ ही 5 नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


अमिताभ बच्चन ने मैच से बनाई दूरी, शाहरुख खान और रश्मिका मंदाना का जश्न
बिहार में महिला से बर्बरता: खंभे से बांधकर पीटा, जबरन शराब पिलाई; आरोपी गिरफ्तार
बड़ी वारदात: रिहाना के घर के बाहर चली गोली, महिला पकड़ी गई
बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत, संसद में राजनीतिक हलचल बढ़ने की उम्मीद
‘द केरल स्टोरी 2’ ने बढ़ाई रफ्तार, ‘चरक’ और ‘अस्सी’ का कलेक्शन पड़ा फीका
रश्मिका मंदाना ने पढ़ी अपनी और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी, लिखी दिल की बात
मेरी दुनिया... प्रियंका चोपड़ा ने खास महिलाओं के लिए लिखा भावुक संदेश