इन 4 टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. यह देश पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ. अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचते ही टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमें तय हो गई हैं. भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. दोनों सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार 27 जून को खेले जाएंगे. आइए जानते हैं, सेमीफाइनल में कौन सी टीमें आमने-सामने रहने वाली हैं और फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी.
पहले सेमीफाइनल में इनकी टक्कर
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोबा, त्रिनिदाद में 27 जून भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से खेला जाना है. अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर करते हुए अपने सफर को सेमीफाइनल तक पहुंचाया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका का उसे कम आंकना भारी पड़ सकता है. हालांकि, साउथ अफ्रीका ने भी टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और अब तक अजेय है.
इस टीम से भारत का सामना
दूसरे सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा. यह मैच भी 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. वहीं, टीम इंडिया अब तक अजेय है और उसने ऑस्ट्रलिया को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में मात देकर टॉप-4 में एंट्री ली. 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के भारत को 10 विकेट से हराकर बाहर कर दिया था. ऐसे में भारत के पास इस बार हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका है.


अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना