काउंटिंग से पहले मुंबई में नेताओं का जमघट, होटलों में रतजगा
मुंबई। महाराष्ट्र में मतों की गिनती को चंद घंटे ही बचे हैं. ऐसे में महाविकास अघाड़ी और महायुति के नेता मुंबई में जमा होने लगे हैं. गुरुवार देर रात मुंबई के तमाम होटलों में नेताओं का जमघट लगा रहा है. सबसे ज्यादा महाविकास अघाड़ी के नेता एक्टिव नजर आए. एमवीए के सभी बड़े नेता मुंबई के फाइव स्टार होटल ‘हयात’ में जमा हुए. वहां ढाई घंटे तक बैठक चली. इसके बाद सभी उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचे, वहां भी तीन घंटे तक बैठक चली. रातभर होटलों में नेता रतजगा करते नजर आए. जबकि बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की पार्टी के नेता शांत बैठे नजर आए.
एग्जिट पोल भले ही संकेत दे रहे हों कि महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है, लेकिन महाविकास अघाड़ी के नेताओं को यकीन है कि उन्हें सरकार बनाने के लायक नंबर हासिल हो जाएंगे. नंबर कम पड़े तो निर्दलीयों की भूमिका काफी अहम हो जाएगी. ऐसे में चुनाव बाद के हालात पर चर्चा के लिए गुरुवार को एमवीए के सभी बड़े नेता एकजुट हुए. चर्चा की गई कि किस तरह नंबर बढ़ाए जाएंगे, कौन किन नेताओं या दलों से बात करेगा.
दो लंबी-लंबी बैठकें
मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राउत, अनिल देसाई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट, सतेज पाटिल और एनसीपी नेता जयंत पाटिल की मौजूदगी में बैठक ढाई घंटे तक चली. इस बैठक के बाद जयंत पाटिल, संजय राउत, बालासाहेब थोराट, सतेज पाटिल एक ही कार में मातोश्री पहुंचे. वहां करीब तीन घंटे तक उद्धव ठाकरे से चर्चा के बाद एमवीए नेता जयंत पाटिल, सतेज पाटिल, बालासाहेब थोराट एक साथ बाहर निकले.
निर्दलियों पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, दोनों बैठकों में इस बात पर चर्चा की गई कि सरकार गठन में निर्दलीय और बागी नेताओं की अहम भूमिका हो सकती है. इसलिए एमवीए के नेता निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में हैं. बालासाहेब थोराट, जयंत पाटिल ने जिताऊ बागी नेताओं से फोन के जरिये संपर्क में हैं. इतना ही नहीं, अपने विधायक न टूट जाएं, इसके लिए भी कोशिशें की जा रही हैं. सभी नेताओं को जितना जल्दी हो सके, मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया है. पार्टी भी उन पर नजर रख रही है.


अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन