भोपाल। विकास पर्व 16 जुलाई - 14 अगस्त 2023 प्रदेश में विकास पर्व के दौरान 23 जुलाई तक लगभग 15 हजार 76 करोड़ 2 लाख 54 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 जुलाई को जिला सीहोर में विकास पर्व पर 133 करोड़ 53 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।
प्रदेश में विकास पर्व के पाँचवे एवं छठवें दिन 22-23 जुलाई को कुल 224 करोड़ 55 लाख 40 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। आगर-मालवा जिले में एक करोड़ 8 लाख 7 हजार, जबलपुर जिले में 36 करोड़ 19 लाख, सागर जिले में 4 करोड़ 82 लाख 26 हजार, इंदौर जिले में 3 करोड़ 56 लाख 62 हजार, सतना जिले में 43 लाख 88 हजार, मंदसौर जिले में 19 करोड़ 94 लाख 58 हजार, खण्डवा जिले में 3 करोड़ 70 लाख 9 हजार, रीवा जिले में 10 करोड़ 83 लाख 2 हजार, कटनी जिले में एक करोड़ 55 लाख, अशोकनगर जिले में 21 करोड़ 79 लाख, गुना जिले में 3 करोड़ 28 लाख 32 हजार, मुरैना जिले में 10 लाख, रायसेन जिले में 5 लाख, रतलाम जिले में 3 करोड़ 91 लाख और सीहोर जिले में 134 करोड़ 28 लाख रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।