राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस में भिड़े बाइडन-ट्रंप
आगामी 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली डिबेट (बहस) हुई। इस बहस पर अमेरिका के साथ ही पूरी दुनिया की नजर रही। इस बहस में बाइडन मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश करते दिखे कि 81 साल की उम्र में भी वे फिर से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बनने और देश को चुनौतियों से उबारने में सक्षम हैं, वहीं 78 वर्षीय ट्रम्प इस अवसर का उपयोग लोगों को यह समझाने के लिए किया कि वे आपराधिक मामले में उनकी सजा से परे देखें और देश के लिए उनकी योजनाओं को देखें,जिसमें अर्थव्यवस्था भी शामिल है। हालांकि पहली बहस के दौरान खासी गरमा-गरमी देखने को मिली और इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया।
दोनों नेताओं के बीच यह बहस अटलांटा में एक मीडिया चैनल के मुख्यालय में हुई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, ट्रम्प और बाइडन ने अपनी शुरुआती बातचीत में अर्थव्यवस्था पर बहस की, जिसमें दोनों नेताओं ने मुद्रास्फीति, नौकरियों और कर नीति को लेकर एक दूसरे पर हमला बोला। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बहस के पहले आधे घंटे में बाइडन थोड़े नर्वस दिखाई दिए, वहीं ट्रंप ऊर्जा से भरे हुए थे, लेकिन उन्होंने अपने जवाबों में झूठ का भी सहारा लिया। ट्रंप ने कैपिटल में हुए हंगामे को लेकर अपनी भूमिका से इनकार किया और दंगे में दोषी ठहराए गए लोगों के आचरण को भी खतरनाक मानने से इनकार कर दिया।


‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी
प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को बताया करियर डिफाइनिंग फिल्म, राजामौली को लेकर कही ये बात
विपक्ष को लग सकता है बड़ा झटका, बंपर फायदे में रहेगी NDA
अरुणाचल और नागालैंड के जंगलों में आग बुझाने सेना-वायुसेना का युद्धस्तर पर काम जारी
मोहन सरकार का दावा, बजट 2047 का विजन, विपक्ष ने आंकड़ों का खेल बता ऐसे खोली पोल
शहडोल में हॉस्टल से गायब हुई छात्रा, रात में पाइप के सहारे नीचे उतरती दिखी
सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार ने कहा, ईडी को हथियार के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा 