ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा कार्यकर्ता घायल
रीवा । रीवा में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ देर बल्लेबाजी भी की। इसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। बल्ले से निकली गेंद भाजपा कार्यकर्ता के सिर में लगी। कार्यकर्ता को सिर में गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार बल्लेबाजी करते समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जोरदार शार्ट मारा। इस दौरान कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर पर गेंद लग गई। इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विकास को सिंधिया की गाड़ी से ही संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा गया है जहां उनका इलाज किया गया है। घायल विकास को देखने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चिकित्सालय पहुंचे।


भारत-यूरोप संबंधों को नई दिशा, विदेश मंत्री का बयान
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
रंगों के त्योहार से पहले बादलों की दस्तक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
बजट में ग्रामीण विकास पर फोकस, मनरेगा से ज्यादा फंड
चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम
बिरनपुर हिंसा केस में सभी आरोपी हुए बरी
वित्त मंत्री का ऐलान- छात्रवृत्ति और लाडली लक्ष्मी योजना को मजबूती