Board Exam Datesheet 2023 : राजस्थान बोर्ड ने डेट शीट की जारी, 12th की परीक्षा नौ मार्च से और 10th की 16 मार्च से..
Board Exam Datesheet 2023 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट यानी टाइम-टेबल जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा नौ मार्च से तो कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है, वहां छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथियों को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है।
RBSE Board Exam Date Sheet 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर डेट शीट डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें या बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
- एक नया पेज खुलेगा जहां आपकी राजस्थान बोर्ड डेट शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।
6081 केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए 6081 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षा के दौरान यहां विशेष चौकसी बरती जाएगी।
सभी परीक्षाएं एक ही पारी में होंगी
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षाएं एक ही पारी में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम