खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत, चार गंभीर
देहरादून। पिथौरागढ़ जिले में देर रात एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई थे। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी बारात से वापस गांव लौट रहे थे। मृतक के परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के चांडक क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भयानक हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। देर रात एडोली के पास एक बोलेरो जीप 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें आठ लोग सवार थे। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। तब तक स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए थे। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू टीमों ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में पवन कुमार (40), अंगद कुमार (34) दोनों पुत्र जगत राम, कैलाश कुमार (48) पुत्र शोभन राम, अजय कुमार (32) पुत्र होशियार की मौत हो गई है। वाहन दुघर्टना में एक ही घर के दो सगे भाईयों की मौत से परिवार गमगीन है। जिस गांव में शादी के चलते जश्न का माहौल था वहां अब मातम पसरा हुआ है। वाहन में सवार सभी लोग शादी की खुशियां मना कर वापस लौट रहे थे लेकिन रात होने से नींद का असर था। आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाने के दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद