स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा, फैक्ट्री को मिला बड़ा काम।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित गन कैरिज फैक्ट्री में वित्त वर्ष 2026-27 में 300 धनुष तोप के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य को शुरुआती 8 महीने में पूरा करने की तैयारी है. फैक्ट्री में इस तोप पर एक दशक से काम किया जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर में सटीक प्रदर्शन के बाद इनके उत्पादन में इजाफा किया गया है।
पिछले साल 150 तोपों का ऑर्डर मिला
पिछले साल गन कैरिज फैक्ट्री को 150 तोपों का ऑर्डर मिला था. ये देश की एकमात्र फैक्ट्री है जहां धनुष तोप का उत्पादन किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही फैक्ट्री को 300 धनुष हावित्जर का ऑर्डर मिलने वाला है।
धनुष तोप की क्या खासियत हैं?
- धनुष तोप को स्वदेशी तकनीक की मदद से विकसित किया गया है।
- इसकी रेंज करीब 38 किमी है, जिसे 44 से 46 किमी तक सटीक प्रहार करने वाला बनाया जा रहा है।
- ये 155 मिमी 45 कैलिबर में उपलब्ध है, जिसे 52 कैलिबर तक बढ़ाया जा रहा है।
- इसके 81 फीसदी पुर्जे स्वदेशी हैं. इसे 91 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
- ये प्रति 1 मिनट में तीन राउंड दाग सकती है. इसके साथ ही ये तोप लगातार डेढ़ तक फायरिंग कर सकती है।
- फायरिंग करने के बाद धनुष तोप अपनी पोजिशन बदल सकती है।
- इस तोप का वजन 13 टन है जो सटीक निशाना लगाने में माहिर है।
- ये चारों दिशाओं में घूमकर फायरिंग कर सकती है. इसे वाहन पर ले जाना आसान है।
- ये 46.5 किलो वजनी गोले को दागने में सक्षम है।
तीनों सेनाओं को उत्पाद सप्लाई करती है
- गन कैरिज फैक्ट्री की स्थापना साल 1904 में की गई थी.
- इस फैक्ट्री में VFJ-GCF 105 mm ट्रक माउंटेड सेल्फ प्रोपेल्ड गन सिस्टम, सारंग तोप, धनुष तोप जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं.
- इस फैक्ट्री में बने उत्पाद थल सेना, वायु सेना और नौसेना के साथ-साथ CISF, CRPF, BSF और ITBP को सप्लाई किए जाते हैं।


ताड़पत्र में छिपे हैं जीवन के रहस्य, बिना जन्म विवरण भी मिल सकती है भविष्यवाणी
सुबह-सुबह बेचैनी और तनाव का कारण बन सकती है घर की नकारात्मक ऊर्जा
राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत