मीठा रसदार तरबूज कई आवश्यक पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिकों से युक्त होता हैं। इस सुपरफूड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के साथ-साथ विटामिन-C होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने और रोग पैदा करने वाले बैक्टरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। गर्मियों के मौसम में ये शरीर को काफी ठंडक भी पहुंचाता है।आज हम आपको तरबूज से बनने वाली पांच डिशेज के बारे में बताएंगे। इससे आप गर्मियों भर अलग-अलग तरीके से तरबूज का सेवन कर सकेंगे।

ट्राई करें तरबूज चीज केक

तरबूज की अन्य डिशेज तो आपने खाई होंगी, पर तरबूज चीज केक इन सबमें सबसे अलग है। इसे आप चॉकलेट बिस्किट की मदद से बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बच्चों को ये बेहद पसंद आता है।

तरबूज आइसक्रीम

अपने घर के बच्चों को खुश करने के लिए आप तरबूज की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में आपको कुछ ही समय लगेगा। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी तरबूज की आइसक्रीम काफी पसंद आएगी।

तरबूज फेटा सलाद

ये सलाद आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसे बनाने के लिए आपको फेटा चीज की जरूरत पड़ेगी। फिटनेस फ्रीक लोग इसे अक्सर खाते देखे जाते हैं।

तरबूज से बनीं कुल्फी

गर्मियों में हर कोई कुछ ठंडा खाना चाहता है। ऐसे में अगर आप तरबूज से बनी कुल्फी बनाएंगी तो ये सभी को बेहद पसंद आएगी।

तरबूज लेमनेड

इसे पीने से आपका शरीर तरोताजा भी रहेगा तो देर ना करते हुए आज ही तरबूज मंगाइए और तरबूज लेमनेड बनाकर अपने घरवालों को खुश कीजिए।