ब्रेन डेड युवक ने दी चार लोगों को जिंदगी
झाबुआ । एक अनपढ़ और गरीब आदिवासी परिवार के ब्रेन डेड युवक के अंगदान से चार लोगों की जान बची। धार जिले के पीपल्दा गांव के मजदूर युवक की मौत दुर्घटना में हो गई थी। जब इसे अस्पताल लाया गया था। तब उसका ब्रेन डेड था। अंगदान जागृति अभियान के सदस्यों को जब इसकी जानकारी प्राप्त हुई तब उन्होंने युवक के परिवारजनों से अंगदान करने के लिए अनुरोध किया। गरीब आदिवासी परिवार के लोग अंगदान करने के लिए तैयार हो गए। ब्रेन डेड युवक का हृदय, लीवर और दोनों किडनी चार मरीजों को प्रत्यारोपित किए गए। जिससे चार लोगों को नया जीवनदान मिल गया। आदिवासी परिवार का बेटा राहुल भंवर गुजरात के गांधीनगर में मजदूरी करने के लिए गया था। काम करते हुए वह ऊंचाई से नीचे गिर गया था। जिसके कारण उसके सिर में चोट आई थी। उसका ब्रेन डेड हो गया था। बाकी सारे अंग काम कर रहे थे।


मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
चोले बदलने से सच नहीं छिपता – अखिलेश यादव का बयान
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ