ब्रिक्स ने पाकिस्तान को नहीं दिया पार्टनर देश का दर्जा
पाक के आवेदन के बाद भी नहीं मिली जगह
कजान । ब्रिक्स सम्मेलन में 2024 में 13 देशों को पार्टनर देश का दर्जा मिला है, लेकिन पाकिस्तान को इसमें जगह नहीं दी गई है। पाकिस्तान ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे पार्टनर देश का दर्जा भी नहीं मिला। पार्टनर देश ब्रिक्स के औपचारिक सदस्य नहीं होते, लेकिन संगठन की योजनाओं में शामिल होते हैं। इस बार 30 से ज्यादा देशों ने बिक्स की मेंबरशिप के लिए आवेदन किया था। ब्रिक्स समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि नए देशों को शामिल करने से पहले यह ध्यान रखा जाएगा कि संगठन की कार्यक्षमता पर कोई असर न पड़े। यह बयान संकेत देता है कि बिक्स नए सदस्यों को लेकर विचार कर रहा है, लेकिन चयन प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है। ब्रिक्स पार्टनर देशों की सूची में अल्जीरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, तुर्की और उज्बेकिस्तान समेत सात मुस्लिम बहुल देशों को शामिल किया गया है।
ब्रिक्स दुनिया में बदलाव का प्रतीक: जयशंकर
भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिक्स प्लस की बैठक में हिस्सा लिया। जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स दुनिया में बदलाव लाने का प्रतीक है, खासकर ग्लोबल साउथ में। उन्होंने दुनिया के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे जोखिमों को कम किया जा सके। जयशंकर ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों पर भी चिंता जताई और कहा कि इसका विस्तार मानवता के लिए गंभीर परिणाम ला सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है और विवादों का समाधान कूटनीति और बातचीत से किया जाना चाहिए।


खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार
धमतरी का अनोखा गांव: यहां 7 दिन पहले शुरू हो जाती है होली