बीएसएफ और बीजीबी ने बकरीद पर आदान-प्रदान कीं मिठाइयां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत और उसके समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार बकरीद के मौके पर लगभग हर सीमा चौकी पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। दोनों ओर से पेट्रापोल इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी), एलसीएस गेडे और कई अन्य सीमा चौकियों सहित प्रमुख स्थानों पर एक-दूसरे को मिठाइयां दीं। इस तरह के कार्यक्रमों से दोनों बलों के बीच सौहार्द को बल मिलता है।दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने बताया कि बीएसएफ और बीजीबी, जो 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों ओर से लगातार सौहार्दपूर्ण और अनुकूल संबंध बनाए रखा है। मिठाइयों का आदान-प्रदान करना सद्भावना के प्रतीक के रूप में कार्य करता है और दोनों बलों के बीच सच्ची भाईचारे की भावना को दर्शाता है। यह वर्षों से विकसित किए गए सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाने और मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव