लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सीएए : अमित शाह
नई दिल्ली।एक तरफ लोकसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने का मन बना रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान करते हुए कह दिया, कि लोकसभा चुनाव से पहले ही पूरे देश में सीएए यानी नागरिकता संसोधन अधिनियम लागू कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शाह ने यह बात ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान कही।
समिट में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह वादा मूल रूप से तो कांग्रेस ने ही उन लोगों से किया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, हमारे मुस्लिम भाइयों को सीएए को लेकर गुमराह करने का काम किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। गौरतलब है कि विगत वर्ष भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि सीएए को लागू होने से कोई रोक नहीं सकता है।
यह यह बतलाते चलें कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया था कि अगले सात दिन में ही सीएए लागू कर दिया जाएगा। यह विधेयक दिसंबर 2019 में ही संसद में पास हो चुका था। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधेयक को मंजूरी भी प्रदान कर दी थी और इसके बाद यह कानून बन गया। सीएए को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। इसके विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं धरने पर बैठी थीं।


अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
सीएम ममता का आरोप- राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा आयोग
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान