क्या अंतरिक्ष के बिना गुरुत्व के माहौल में सलाद पैदा की जा सकती है?
वॉशिंगटन । अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों ने कई पौधे उगा कर यह पता लगाया कि क्या अंतरिक्ष के बिना गुरुत्व के माहौल में सलाद पैदा की जा सकती है? इसमें वे ना केवल सफल हुए बल्कि अब आईएसएस में उगी सलाद, नासा के एस्ट्रोनॉट्स के भोजन में भी शामिल हो चुकी है। नई स्टडी में साइंटिस्ट ने बताया है कि स्पेस में उगाई गई सलाद के साथ क्या परेशानी है और ऐसा क्यों है। डेलावेयर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि स्पेस में उगाई गई सालाद में आखिर बैक्टीरिया का संक्रमण क्यों जल्दी हो जाता है। एक अध्ययन में स्पेस के माइक्रोग्रैविटी के माहौल में हरी पत्तियों वाली सलाद से जुड़े हुए जोखिमों पर प्रकाश डाला है। आईएसएस में पिछले तीन साल से अंतरिक्ष पैदा की जा रही लेट्यूस को वहां के एस्ट्रोनॉट्स के मेन्यू में शामिल किया जा रहा है।
यह सलाद खास तरह के चेम्बर्स में उगाई जाती है जिनमें पौधों को उगाने का खास तरह का माहौल होता है। स्टडी में बताया गया है कि आईएसएस में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और फफूंद होते हैं जो एस्ट्रोनॉट्स की सेहत के लिए खतरा हो सकते हैं। इस अध्ययन के नतीजे केवल स्पेस में जाने वालों की सेहत के लिए चिंता पैदा करते है। लेकिन ये लंबे अंतरिक्ष अभियानों में, खाने की वजह से पैदा हाने वाली बीमारियां फैलने की संभावनाओं की वजह से ज्यादा चिंताजनक है। इस तरह के अभियानों में नासा और स्पेस एक्स जैसे एजेंसियों ने खासा निवेश किया हुआ है। स्टडी में पाया गया कि सूक्ष्मगुरुत्व के माहौल में पनपे पौधों में सालमोनेला से होने वाले संक्रमित होने की संभावना अधिक हो जाती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका कारण यह है कि स्पेस में पत्तियों के सांस लेने की जगह, जिसे स्टोमैटा कहते हैं, वह हमेशा ही खुली रहती है। इससे संक्रमित कीटाणु उसके अंदर आसानी से जा सकते हैं। पृथ्वी पर यही स्टोमैटा रात के समय बंद हो जाता है। बता दें कि स्पेस में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन कई तरह के प्रयोग करने के लिए आदर्श जगह है। यहां वैज्ञानिक वो सारे प्रयोग कर सकते हैं जिनमें उन्हें भारहीनता के माहौल की जरूरत होती है।


IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम