क्या सूर्यास्त के बाद लगाया जा सकता है मांग में सिंदूर? जानें क्या है इसका महत्व और नियम
हिन्दू धर्म में विवाह के बाद महिलाएं अपने मांग में सिंदूर लगाती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पति की आयु से संबंध रखता है और अपने जीवनसाथी के प्रति महिलाओं का सम्मान दर्शाता है. यह भी कहा जाता है कि मांग में सिंदूर शादीशुदा होने की एक निशानी है. यह परंपरा काफी प्राचीन है और इसे आज भी बखूभी निभाया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं सिंदूर लगाने का क्या महत्व है और इससे जुड़े नियम क्या हैं? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं
दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद मांग में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए. ठीक वैसे ही जैसे कि मंगलवार के दिन भी सिंदूर लगाने को लेकर मना किया जाता है. ऐसा क्यों है और क्या हैं इसके ज्योतिष नियम? आइए जानते हैं.
क्या है सिंदूर लगाने का महत्व
आपको बता दें कि, सिंदूर, हल्दी और पारे से बना मिश्रण होता है जिसका रंग लाल होता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सबसे पहले शादी के दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है. इसे सिंदूर दान कहा जाता है. वहीं, इस रस्म को भी कन्यादान की तरह अहम माना गया है. सिंदूर को सुहागिन की निशानी माना जाता है. धार्मिक महत्व की बात करें तो, सिंदूर को मां पार्वती के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे मां पार्वती की कृपा मिलती है और पति की आयु लंबी होती है.
क्या सूर्यास्त के बाद लगाना चाहिए सिंदूर?
अब बात करें मांग में सिंदूर लगाने को लेकर एक खास नियम की तो ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद सिंदूर नहीं लगाना चाहिए. इसके पीछे धार्मिक कारण मिलता है, जिसके अनुसार भगवान सूर्य को ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है और यह दिन के समय को नियंत्रित करता है. ऐसे में सूर्य उदय से लेकर सूर्यास्त तक के समय को सिंदूर लगाना शुभ माना गया है. वहीं शाम के बाद रात्रि का नियंत्रण चंद्रमा का होता है. ऐसे में कुछ ज्योतिष मान्यता हैं कि सूर्यास्त के बाद सिंदूर नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि, इससे सकारात्मक प्रभाव नहीं मिलता.


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
कोर्ट खाली कराए गए, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
‘स्टार को बीमा पॉलिसी समझते हैं मेकर्स’, मोना सिंह बोलीं- मेरे नाम पर कोई 100 करोड़ की फिल्म नहीं बनाएगा
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' की टक्कर से बचकर निकले सनी देओल; आगे खिसकी 'गबरू' की रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक?