जाति प्रमाण पत्र में ढिलाई पर एक्शन: कलेक्टर ने 4 बीईओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
Bilaspur News: बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में राज्य शासन की लैगशिप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर चारों विकासखंड के बीईओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में यह पाया गया कि आईडी पासवर्ड जारी होने के एक सप्ताह बाद भी संकुल समन्वयकों द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉरवर्ड नहीं किए गए हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविन्थ कुमारन सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने खाद की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए समितियों में नियमित आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने तखतपुर और सकरी समितियों में तुरंत यूरिया भेजने के निर्देश दिए और सोसायटीवार पूर्व आकलन कर कमी वाली समितियों को प्राथमिकता देने को कहा।


तीसरे उम्मीदवार की चर्चा पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, 'जिताना हमारी जिम्मेदारी'
पुलिस को देखकर भागते थे पारधी, अब उनके बच्चे बैठ रहे एसपी के साथ
सूरत की सभा में पीएम मोदी ने याद किया 1987 का दौर, कही बड़ी बात
पुणे में सिलिंडर ब्लास्ट, आग में फंसे लोग, 2 घायल
फिटनेस लवर्स के लिए खास रेसिपी, 5 सामग्री से तैयार होगा प्रोटीन पाउडर
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?
नर्मदा मुख्य पाइपलाइन फटने से Indore की जल व्यवस्था प्रभावित
अफगानिस्तान मुकाबले से पहले चयन की चुनौती, कौन बनेगा विकेटकीपर बल्लेबाज?
उज्जैन में नारकोटिक्स छापा, शिप्रा एक्सप्रेस से बड़ी ड्रग्स खेप बरामद