मुंबई के खिलाफ मैच में चहल ने बनाया रिकॉर्ड....
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 38वें मैच में युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना 200वां विकेट हासिल किया। स्टार स्पिनर ने मोहम्मद नबी को अपने पहले ही ओवर में आउट किया और यह उपलब्धि हासिल की। चहल आईपीएल इतिहास में 200वां विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
पर्पल कैप की दौड़ में शामिल चहल ने जैसे ही मुंबई इंडियंस के मोहम्मद नबी का विकेट हासिल किया, ठीक वैसे ही उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आईपीएल के इतिहास में 200वां विकेट हासिल करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। चहल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल में 183 विकेट हासिल किए।
आईपीएल में सबसे पहले 50 विकेट आरपी सिंह ने पूरे किए थे। 100 विकेट सबसे पहले पूरे करने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज हैं। इतना ही नहीं उनके नाम 150 विकेट भी पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
- 50 विकेट: आरपी सिंह (12 अप्रैल 2010)
- 100 विकेट: लसिथ मलिंगा (18 मई 2013)
- 150 विकेट: लसिथ मलिंगा (6 मई 2017)
- 200 विकेट: युजवेंद्र चहल (22 अप्रैल 2024)
चहल ने आईपीएल 2013 में डेब्य किया था। अब तक वह 153 मैच खेल चुके हैं। इनकी 152 पारियों में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से 200 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रद्शन 40 ओवर देकर पांच विकेट हासिल करना रहा है। वह 7.71 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हैं।


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
कोर्ट खाली कराए गए, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
‘स्टार को बीमा पॉलिसी समझते हैं मेकर्स’, मोना सिंह बोलीं- मेरे नाम पर कोई 100 करोड़ की फिल्म नहीं बनाएगा
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' की टक्कर से बचकर निकले सनी देओल; आगे खिसकी 'गबरू' की रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक?