चंपाई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपाई सोरेन के सुर बागी हो गए हैं। उनके हाल के एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। हर कोई ये सोच रहा था कि चंपाई का अगला कदम क्या होगा? अब पूर्व सीएम ने नई घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने गठबंधन के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं। चंपाई ने कहा कि मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा। मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा।
पूर्व सीएम ने कहा कि मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है, तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा।


ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
ग्वालियर के घाटीगांव में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, सैंपल जांच में खुलासा
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ प्रकरण: विभाग बोला तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया गया प्रस्तुत
बयान को लेकर एमपी की सियासत में घमासान