छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी से राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में ठंडी और नमीयुक्त हवा आ रही है। बुधवार को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे।
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में ठंडी और नमीयुक्त हवाओं का आगमन लगातार जारी है।
छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना
इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा के क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिले तथा उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले होंगे। प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
नारायणपुर रहा प्रदेश भर में सबसे ठंडा
वहीं मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। नारायणपुर प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।


7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा