घर में बदलावों से आती है सकारात्मक ऊर्जा
हिन्दू धर्म में श्रावण माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है! श्रावण मास को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है! भगवान शिव को समर्पित यह महीना भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक होता है, लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो, तो व्यक्ति को न तो पूजा-पाठ का संपूर्ण फल मिलता है और न ही व्रत-उपवास का कोई प्रभाव दिखाई देता है! ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ जरूरी बदलाव और साफ-सफाई करके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरना बेहद आवश्यक हो जाता है।
सावन की शुरूआत
इस वर्ष श्रावण माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। इस पूरे महीने को शिव आराधना और व्रत के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इस बार सावन में कुल चार सावन सोमवार पड़ेंगे।
सावन से पहले करें ये जरूर करे यह काम
सावन शुरू होने से पहले अपने घर की पूरी साफ-सफाई करें। विशेष रूप से पूजा स्थल की सफाई का ध्यान रखें। मंदिर में जमी धूल को साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
कभी भी घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है जिससे समय खराब होने लगता है। ऐसे में अगर घड़ी बंद हो जाती है तो उसे सही करवा या फिर घर से बाहर कर दें। ऐसा करने से सुख समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।
श्रावन माह शुरू होने से पहले फटी धार्मिक पुस्तकों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। इसलिए इस तरह की धार्मिक पुस्तकों को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। अगर घर के मंदिर में या फिर किसी और जगह पर देवी देवता की खंडित मूर्ति रखी है। तो उसे सावन शुरू होने के पहले किसी पवित्र नदी में बहा दें. खंडित मूर्ति से शुभ फल प्राप्त नहीं होते और पूजा भी सफल नहीं होती। इसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।


रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव