तलाक केस की पेशी में बवाल, कोर्ट से बाहर भिड़े दो हवलदार
बिलासपुर। तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कोर्ट परिसर में दो प्रधान आरक्षकों के बीच विवाद हो गया। जज ने दोनों को कोर्ट से बाहर कर दिया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
कोर्ट में शुरू हुआ विवाद
पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरुण कमलवंशी (40) ने बताया कि उनका तलाक का मामला कोर्ट में लगा था। पेशी के दौरान उन्हें पता चला कि प्रधान आरक्षक संजय जोशी (38) ने अपने केस में उन्हें पक्षकार बनाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जज के सामने ही बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर जज ने दोनों को कोर्ट से बाहर कर दिया।
बाहर निकलते ही हुई मारपीट
कोर्ट परिसर से बाहर आते ही संजय ने अरुण का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौजूद दुलाल मुखर्जी ने वीडियो बनाना शुरू किया, जिस पर आपत्ति जताने पर अरुण को धमकी भी दी गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।
थाने में भी बढ़ा विवाद
थाने में संजय की मां सावित्री लहरे, बहन रजनी आवले और अंकिता मुखर्जी भी पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए अरुण को जान से मारने की धमकी दी। उधर, संजय जोशी ने भी आरोप लगाया कि कोर्ट से बाहर आते ही अरुण ने उनकी पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुणे में सिलिंडर ब्लास्ट, आग में फंसे लोग, 2 घायल
फिटनेस लवर्स के लिए खास रेसिपी, 5 सामग्री से तैयार होगा प्रोटीन पाउडर
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?
नर्मदा मुख्य पाइपलाइन फटने से Indore की जल व्यवस्था प्रभावित
अफगानिस्तान मुकाबले से पहले चयन की चुनौती, कौन बनेगा विकेटकीपर बल्लेबाज?
उज्जैन में नारकोटिक्स छापा, शिप्रा एक्सप्रेस से बड़ी ड्रग्स खेप बरामद
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने का विरोध, एनएसयूआई ने हवन कर किया संदेश
हजीरा में L&T यूनिट का निरीक्षण, सूरत पहुंचे पीएम मोदी
आइस प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी