छत्तीसगढ़ को मिला पहला संभागीय पोर्टल
रायपुर : डिजिटल सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। सरगुजा संभाग अब राज्य का पहला ऐसा संभाग बन गया है, जिसकी अपनी आधिकारिक वेबसाइट शुरू हो गई है। संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को
https://division-surguja.cg.gov.in/
पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सरगुजा द्वारा विकसित यह वेबसाइट केंद्र सरकार के सुरक्षित S3WaaS प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। आधुनिक तकनीक से लैस पोर्टल ‘सिक्योर बाय डिजाइन’ फ्रेमवर्क पर आधारित है तथा इसकी होस्टिंग एनआईसी के नेशनल डाटा सेंटर में की गई है। वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है तथा मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर पर सहजता से संचालित होगी।
पोर्टल के माध्यम से नागरिक सरगुजा संभाग की प्रशासनिक संरचना, इतिहास, अधिकारियों की संपर्क सूची और सभी जिलों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही बी-1/पी-11, नामांतरण, राजस्व न्यायालय आवेदन और डायवर्जन जैसी ऑनलाइन राजस्व सेवाओं तक भी सीधी पहुंच मिलेगी। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने कहा कि सभी जिलों और एनआईसी टीम के सहयोग से तैयार यह पोर्टल प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करेगा तथा डिजिटल प्रशासन का नया मानक स्थापित करेगा।


40 बांग्लादेशी पासपोर्ट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कई संदिग्ध कनेक्शन की जांच
एंबुलेंस सेवा पर सवाल, प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए पिकअप का लेना पड़ा सहारा
इंदौर से राहुल गांधी का पुराना Gen-Z कनेक्शन, भारत जोड़ो यात्रा में शो के जरिए किया संवाद
रामू और मोहित सूरी की नई फिल्म का ऐलान, गैंगस्टर कहानी में दिखेगा रोमांस का रंग
नीलम कोठारी ने गोविंदा संग इश्क की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, माता-पिता का किया जिक्र
21 राज्यों में UCC का ऐलान? कांग्रेस ने BJP पर लगाया मुस्लिम विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप
यूरोप में भारतीय कारों का रास्ता आसान, कम शुल्क से देश को कितना आर्थिक फायदा होगा?
‘ब्रिक्स की सफलता हजम नहीं हो रही’, राहुल गांधी के बयान पर BJP ने साधा निशाना
‘हिंदी किसी से मुकाबला नहीं करती’, अमित शाह ने बताया भाषाओं को लेकर अपना नजरिया
चीन-ईरान की बढ़ती नजदीकी से अमेरिका परेशान, सैटेलाइट इमेजरी पर उठे सवाल