मुख्यमंत्री चौहान 23 सितम्बर को पथ-विक्रेताओं से करेंगे चर्चा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 23 सितंबर को भोपाल में प्रदेश के पथ-विक्रेताओं का महासम्मेलन होगा, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पथ विक्रेता शामिल होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी 413 नगरीय निकाय और समस्त ग्राम पंचायतें वर्चुअली जुड़ेंगी। मुख्यमंत्री चौहान महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पथ-विक्रेता स्थानीय अर्थ-व्यवस्था के प्रभावी अंग हैं, उन्हें हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। महासम्मेलन में पथ-विक्रेताओं से चर्चा होगी। चर्चा में वे अपने अनुभव तथा सफलता की कहानियाँ प्रदेश के अन्य पथ-विक्रेताओं से अवश्य साझा करें।
बताया गया कि 23 सितम्बर को भोपाल के गोविंदपुरा स्थित दशहरा मैदान में पथ-विक्रेता महासम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री स्व-निधि और मुख्यमंत्री स्व-निधि के हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर पीएम स्व-निधि व सीएम स्व-निधि के स्टॉल भी लगेंगे। महासम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह शामिल होंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने शुरू की संभावित उम्मीदवारों की तलाश
आरोपी की रणनीति: पिज्जा और डेटिंग के बहाने संपर्क।
मध्य प्रदेश की लड़की लुधियाना में प्रेमी से मिलने गई, पुलिस ने सुरक्षित लाया
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर, रीवा में हुई अहम बैठक
भ्रष्टाचार पर ACB की कार्रवाई, CSEB में पकड़े गए दोषी कर्मचारी
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग और द्वितीय नवरात्रि का खास प्रसाद
जल्दी में भी लगाएं परफेक्ट मेहंदी, 10 मिनट में आसान डिजाइन
उज्जैन की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई रुकी, SC का बड़ा आदेश
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग और उसका धार्मिक महत्व