मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, शांति भगत, कृष्ण राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।


पैडी डायवर्सन मॉडल से बदली किसानों की तकदीर
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी
हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे
मोदी का टेक्नोलॉजी विजन नया नहीं! शिवराज सिंह चौहान ने सुनाया पुराना अनुभव
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने "एयर एम्बुलेंस एमपी" पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ
पहले ही दौरे में चीन को तरजीह, क्या दक्षिण एशिया में बदल रहे हैं समीकरण?
असम बना तीसरा राज्य, UCC को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला
पोस्टिंग के नाम पर रिश्वतखोरी, लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आसमान से बरसने लगे ड्रोन! जमीन और पानी में गिरने की घटनाओं से लोग सहमे
‘लोग BJP से खुश नहीं’! रेणुका सिंह के कथित ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल