सरकारी अधिकारियों के लिए चीन ने आईफोन के इस्तेमाल पर लगाई रोक
बीजिंग। पड़ोसी देश चीन ने अपने सरकारी अधिकारियों के लिए आईफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वह जल्द ही भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कपड़ों पर भी बैन लगाएगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में अब गलत कपड़े पहनकर सरकार की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के लिए जुर्माना तो लगेगा ही, और यहां तक कि जेल की सजा का प्रावधान होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार चीन की विधायिका समिति ने एक ड्राफ्ट भी तैयार किया है, जिसमें पोशाक या भाषण सहित कई तरह के व्यवहार पर रोक लगाई जाएगी। जो चीनी लोगों की भावना के लिए हानिकारक हैं और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। सांसदों ने अभी तक यह नहीं स्पष्ट नहीं किया कि यह सजा कितनी लंबी होगी या इसमें कितने युआन का जुर्माना लगाया जा सकता है।
वहीं कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि लोगों को 15 दिनों तक के लिए हिरासत में भेजा जा सकता है या 5,000 युआन का जुर्माना लगाया जा सकता है। वैसे तो यह ड्राफ्ट इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि कैसे चीनी नेता शी जिनपिंग ने सत्ता में अपने एक दशक के दौरान लगभग 1.4 बिलियन लोगों की स्वतंत्रता पर रोक लगाई है, जिसमें इंटरनेट सेंसरशिप को बढ़ाना भी शामिल है। शंघाई के निकट सूज़ौ शहर में पुलिस ने 2022 में सार्वजनिक रूप से किमोनो पहनने के लिए एक महिला को हिरासत में लिया। किमोनो, जापान की राष्ट्रीय पोशाक है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की कार्रवाइयों को लेकर चीन का जापान के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसीलिए महिला को किमोनो पहनने पर अरेस्ट कर लिया गया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक