ताइवान के चारों ओर चक्कर लगा रही चीनी सेना
ताइवान में बढ़ रही चीन की गतिविधियों से तनाव बढ़ गया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया है कि चीन के तीन सैन्य विमानों और छह नौसैनिक जहाजों को अपनी जलसीमा के आस-पास संचालन करते हुए देखा है। वहीं, दो चीनी विमान इसके दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में एंट्री कर चुके है।
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे तक चीनी सेना के तीन विमान और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के छह जहाजों का पता चला। इसमें सबसे चिंता की बात यह है कि चीन के दो विमानों ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी ADIZ में प्रवेश किया था।
ताइवान ने दी तुरंत प्रक्रिया
बता दें कि वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) हवाई क्षेत्र का एक क्षेत्र है जिसमें एक देश राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में विमान की पहचान, पता लगाने और नियंत्रित करने का काम करता है। ताइवान के सशस्त्र बलों ने गतिविधियों की निगरानी करके और ताइवान की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी। इस घटना से ताइवान और चीन के बीच चल तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि बीजिंग अक्सर स्व-शासित द्वीप के पास सैन्य युद्धाभ्यास और अभ्यास करता रहता है। चीन आधिकारिक तौर पर ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।
चीन मानता है ताइवान को अपना हिस्सा
ताइवान के पास पीएलए सैन्य संपत्तियों की मौजूदगी एक संवेदनशील मुद्दा बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में संभावित तनाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ताइवान सरकार ने ताइवान जलडमरूमध्य में स्थिरता और शांति सुनिश्चित करने के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय समर्थन और ध्यान देने का आह्वान किया है।


पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
रंगों के त्योहार से पहले बादलों की दस्तक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
बजट में ग्रामीण विकास पर फोकस, मनरेगा से ज्यादा फंड
चौपाल में गरमाया माहौल, सड़क खुदाई पर जनता का गुस्सा
National Pension System से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम
बिरनपुर हिंसा केस में सभी आरोपी हुए बरी
वित्त मंत्री का ऐलान- छात्रवृत्ति और लाडली लक्ष्मी योजना को मजबूती
रोहित पवार के बयान पर मंगल प्रभात लोढ़ा का जवाब