चुनार स्टेशक तक बढ़ाई गई इटारसी-प्रयागराज छिवकी ट्रेन के फेरों में वृद्धि
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा महाकुम्भ मेला के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन को चुनार स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया गया था। प्रयागराज छिवकी से चुनार के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में बढ़ोत्तरी की गई है। अर्थात जिन तिथियों में यह ट्रेन चुनार तक नहीं जा रही थी अब उन तिथियों में भी चुनार तक चलाई जाएगी, जिसका विवरण निम्न है।
अब गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 19 जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक निरंतर प्रतिदिन चुनार तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन इटारसी स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह प्रयागराज छिवकी 09:55 बजे पहुँचकर, 10:15 बजे प्रस्थान कर, मेजा रोड 11:10 बजे, माण्डा रोड 11:30 बजे, विन्ध्याचल 11:58 बजे, मिर्ज़ापुर 12:13 बजे पहुँचकर, दोपहर 13:30 बजे चुनार स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 20 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक निरंतर प्रतिदिन चुनार से चलाई जाएगी। यह ट्रेन चुनार स्टेशन से सायं 16:30 बजे प्रस्थान कर मिर्ज़ापुर 16:55 बजे, विंध्याचल 17:13 बजे, माण्डा रोड रोड 17:45 बजे, मेजा रोड 18:08 बजे, प्रयागराज छिवकी 19:45 बजे पहुँचकर तथा रात्रि 20:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी।
बढ़ी हुई फेरों एवं ट्रेन के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।


बड़ी खबर: 14 दिसंबर से CG विधानसभा सत्र, उपलब्धियों पर चर्चा...जानें इस सत्र में क्या-क्या होगा खास?
अधिक मास अलर्ट: साल 2026 में आ रहा है 'पुरुषोत्तम मास', भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना होगा भारी नुकसान!
सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है 'हाथ पकड़ने' का राज?
छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत, सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 26100 के नीचे
Bigg Boss 19 का खिताब गौरव खन्ना के नाम, जनता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले
भोपाल युवक शुभम की हिंदू धर्म में वापसी, विश्वास सारंग बोले- दबाव में अमन खान बनाया गया
दुर्ग में मिली जली लाश से हड़कंप...पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम, जानें आपके इलाके में सुरक्षा का हाल
संसद में बृजमोहन अग्रवाल का 'धमाका...केंद्र के सामने पेश की विकास रिपोर्ट...जानें छत्तीसगढ़ के लिए क्या कहा?