विदेशी तस्करी कर लाये गए लाखों के सिगरेट जब्त
पटना | पटना के आयुक्तालय अंतर्गत सीमा शुल्क, राँची सर्किल के अधिकारियों द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आरा से राँची जा रही एक बस के तलाशी के दौरान रामगढ़-राँची रोड में पुनदाग टोल प्लाजा के समीप अवैध रूप से तस्करी कर भारतीय सीमा में लाए गए विदेशी सिगरेट को आज गुरुवार 28 मार्च के सुबह लगभग 3:45 बजे सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जब्त किया।
जब्त किये गये सिगरेट विदेशी मूल के हैं । जिन्हें भारतीय मूल के सिगरेट के साथ छिपाकर अवैध रूप से बिना किसी कागजात के ले जाया जा रहा था।
जब्त किये गए विदेशी मूल के सिगरेटों की कुल संख्या 800 पैकेट (9600 पीस)है, जो पूर्णत: अवैध रूप से तस्करी के द्वारा दूसरे देशों से भारत में लाया गया है।
इसके अतिरिक्त जब्त भारतीय मूल के सिगरेटों की संख्या 3600 पैकेट में (36000 पीस) है। जब्त सभी सिगरेटों का अनुमानित मूल्य 2 लाख 45 हजार के करीब है।
भारत सरकार द्वारा विदेशी मूल के सिगरेट का आयात विभिन्न नियमों के पालन किए बिना लाना प्रतिबंधित है।
मामले को लेकर के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि, जब्त सिगरेट तंबाकु उत्पाद नियमों के मुताबिक नहीं थें। इन्हें भारत में तस्करी कर लाया गया था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि, इस मिथक के कारण कि ,विदेशी मूल की सिगरेट बेहतर होती है, युवा उपभोक्ताओं के बीच इनकी अधिक मांग है। उपभोक्ता के लिए इन तस्करी वाली सिगरेटों की कीमत कम होती है, क्योंकि ये उत्पाद आमतौर पर सीमा शुल्क और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान किए बगैर हमारे देश में तस्करी कर लाए जाते हैं।
कुछ समय पहले ही निर्वाचन आयोग के द्वारा पटना में आयोजित मीटिंग में यह दिशा -निर्देश दिया गया था कि, प्रतिबंधित पदार्थो के तस्करी को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई को तीव्र गति प्रदान की जाए ।
अधिकारियों ने बताया कि, फिलहाल इस बात की छान-बीन की जा रही है कि, इस विदेशी सिगरेट के तस्करी में कौन-कौन लोग और शामिल हैं।
लाखों रुपया के विदेशी सिगरेट को जप्त करने संबंधित सारी कार्रवाई आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) डॉ यशोवर्धन पाठक, पटना के निर्देश पर पटना प्रमंडल के सहायक आयुक्त राघवेंद्र शाह के नेतृत्व में की गई है, जिसमें जितेन्द्र मंडल, निरीक्षक ने मुख्य भूमिका निभाई। आयुक्त ने आगे बताया कि तस्करों द्वारा पूर्वोतर क्षेत्र से ट्रेनों तथा अन्य माध्यमों से यथा सड़क मार्ग द्वारा भी अवैध तरीके से तस्करी कर विदेशी मूल के सिगरेट को लाया जा रहा है और बिहार एवं झारखंड के इलाकों में इसकी बिक्री की सूचना है। हालांकि इसे रोकने के लिए पटना कस्टम्स पूरी तरह सक्षम और मुस्तैद हैं । आने वाले समय में इस तस्करी निरोधी अभियान को और गति तथा सख्ती मिलेगी। साथ ही संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग और अन्य सरकारी संस्थाओं को सूचना देने वाले का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक काम में भविष्य में भी बेहतर समन्यवय और सहयोग अपेक्षित है, ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लग सके।


घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल