थर्मल पावर प्लांट को सीआईएल की कोयला सप्लाई 11 फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली । त्योहारी सीजन में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल की बिजली उत्पादन संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति अक्टूबर में 11 फीसदी बढ़कर 5.08 करोड़ टन पहुंच गई है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की बिजली क्षेत्र को ईंधन आपूर्ति पिछले वित्त वर्ष अक्टूबर में 4.58 करोड़ टन थी। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में सीआईएल द्वारा बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति एक साल पहले के 33.1 करोड़ टन से 1.5 करोड़ टन बढ़कर 34.6 करोड़ टन हो गई। इसमें 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बयान के अनुसार बिजली क्षेत्र को क्वांटम आपूर्ति अक्टूबर तक 34.13 करोड़ टन की प्रगतिशील प्रतिबद्धता से 47 लाख टन अधिक थी। कंपनी बिजली क्षेत्र को 61.0 करोड़ टन के वार्षिक आपूर्ति लक्ष्य को पार करने को लेकर आश्वस्त है। सीआईएल ने अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 4.2 करोड़ टन अधिक कोयले का उत्पादन किया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 35.2 करोड़ टन था।


नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबर पर भूपेश बघेल ने मांगी जवाबदेही
ईरान से भारतीयों के सुरक्षित निकास पर जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद
शहर में ट्रैफिक जाम से निजात, पिगडंबर में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण
दो गर्लफ्रेंड छोड़कर नाइजीरिया भागा युवक, वापस आने पर पुलिस ने डिपोर्ट किया
विवादित फतवा, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कहा: मुफ्ती खुद 420
PM मोदी से मुलाकात में CM मोहन यादव ने कृषि कल्याण वर्ष की प्रगति साझा की
70 खोपड़ियों के साथ रहने वाली मां काली नंद गिरी कौन हैं? जानें पूरी कहानी