कबीरधाम के भोरमदेव मंदिर पहुंचे सीएम साय, पूजा अर्चना भी की
कबीरधाम । आज सावन माह का तीसरा सोमवार है। आज सभी शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। छत्तीसगढ़ के खजुराहों कहे जाने वाले भोरमदेव के शिव मंदिर में भी कई आयोजन होंगे। आज सोमवार को राज्य के सीएम विष्णु देव साय भोरमदेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। खास बात यह है कि सीएम विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुंच कर पदयात्री कांवरियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। आज सोमवार को दो हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर के आसपास कांवरियों पर पुष्प वर्षा की गई।
सीएम विष्णु देव साय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा दोनों कबीरधाम पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री साय प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार सुबह 7.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड रायपुर से प्रस्थान कर 7.35 बजे पीजी कॉलेज हेलीपेड कवर्धा पहुंचे। इसके बाद 7.35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर भोरमदेव पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने इसके बाद भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। इसके बाद भोरमदेव से 9.30 बजे प्रस्थान कर सर्किट हाउस कवर्धा जा रहे हैं।। 10.30 बजे पर पीजी कॉलेज हेलीपेड कवर्धा से पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।


खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.37 करोड़ स्वीकृत
यह बॉलीवुड एक्टर हैं इमैनुएल मैक्रों के फेवरेट, फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया खुलासा
दावा- बेहतर हो रही सलीम खान की तबीयत, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज; हेल्थ अपडेट पर परिवार और डॉक्टर्स चुप
होली पर छत्तीसगढ़ से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें.. छोटे स्टेशनों पर भी होगा गाड़ियों का ठहराव, यात्रा से पहले देख लें आप भी पूरा शेड्यूल
दिल दहला देने वाला मामला: घर में पड़ी रही मां की लाश, बच्चों ने सच मानने से किया इनकार
कोविड जैसे लक्षण फिर दिखे, तेज बुखार और सांस की दिक्कत वाले मरीजों की संख्या में इजाफा
मुंबई हमले का सीन फिल्माते वक्त कैसा था अक्षय और अर्जुन का रिएक्शन? माधवन ने सुनाया धुरंधर के सेट का किस्सा
IND vs SA: मोर्कल ने वानखेड़े और मोटेरा की पिच का बचाव किया, बोले- क्यूरेटर ने सर्वश्रेष्ठ विकेट तैयार किया