सीएम शिवराज ने कहा, लाड़ली लक्ष्मी एक अद्भुत योजना
जबलपुर । सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जबलपुर के एमएलबी स्कूल में लाड़ली लक्ष्मी संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरी भांजियों खूब पढ़ो-लिखो और आगे बढ़ो। आपके उच्च शिक्षा तक की फीस आपका मामा शिवराज भरेगा। आपके पढ़ाई और फीस का खर्च मम्मी-पापा को उठाने की जरूरत नहीं है। आपका मामा शिवराज आपके साथ है। सीएम शिवराज ने कहा, लाड़ली लक्ष्मी एक अद्भुत योजना है। इसमें 5वीं पास करके 6वी में जाने पर 2 हजार रुपये, 8वीं पास करने पर 9वीं में जाने पर 4 हजार रुपये, 11वीं व 12वीं में 6 हजार रुपये तथा कालेज में एडमिशन लेने पर 12.5 हजार रुपये और डिग्री पूरी होने पर 12.5 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में मौजूद बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खून का रिश्ता भले न हो, यह हृदय का रिश्ता है। मेरा हृदय मेरी बेटियों के लिए धड़कता है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों की जिंदगी में कभी कोई तकलीफ न रहे और वे लगातार आगे बढ़े। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जबलपुर के उमाघाट में नर्मदा महा आरती में शामिल हुए।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 जनवरी 2026)
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 21 जनवरी 2026
मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा को विकास की मुख्य धारा में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगा नया आयाम
छत्तीसगढ़ के बिहान समूहों के उत्पाद को खरीददारों से मिला बेहतर रिस्पॉन्स
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच दावोस में हुई वार्ता
पशुपालन एवं पशु कल्याण माह अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन
जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन
मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 