सीएमएचओ ने कोटा और रतनपुर सीएससी का किया निरीक्षण, 9 कर्मियों को नोटिस जारी
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा और रतनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित 9 कर्मचारीयों को करणण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव सबसे पहले कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले दैनिक पंजीकी जांच की जिसमें एनएचएम के 6 और रेगुलर 3 कर्मचारी ड्यूटी से नदारत रहे। कोटा बीएमओ को तत्काल इन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कोटा के बाद सीएमएचओ डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां सभी कर्मचारी ड्यूटी टाइम पर उपस्थित मिले। यहां ठ्ठ ह्म् ष् का निरीक्षण किया । यहां सुविधा बेहतर पाई गई। सीएमएचओ डॉक्टर श्रीवास्तव ने यहां के डॉक्टर और कर्मचारी से चर्चा की इसके साथ ही मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई । निरीक्षण के दौरान कोटा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निखिलेश गुप्ता, दांतचिकित्सक डॉक्टर विक्रांत घोरे, रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर विजय चंदेल, डॉक्टर शीला शाह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रतनपुर के लिए एम्बुलेंस देने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव से रतनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने मरीजों की समस्या को देखते हुए एक एम्बुलेंस की मांग की। सीएमएचओ डॉक्टर श्रीवास्तव ने कोटा बीएमओ को निर्देश दिया की तत्काल यहां एक एम्बुलेंस दी जाए।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई