हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप, तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अनेक सड़कें बंद
नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश में इन दिनों शीतलहर का प्रकाप जारी है। यहां बर्फबारी के चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं, जबकि अनेक सड़कें भी बंद कर दी हैं। जानकारी के अनुसार ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों समेत कई हिस्सों में रविवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही। यहां लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 130 सड़कें रविवार सुबह से बंद रहीं हैं, जबकि 62 ट्रांसफार्मर और पांच जल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं। इनमें से अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों के अंदरूनी हिस्सों से जुड़ी सड़कें हैं, जहां इस महीने के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी हुई थी।
इस समय जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में अधिकतम 68 सड़कें, कुल्लू में 25, मंडी में 14, चंबा में 13, शिमला में नौ और कांगड़ा जिले में एक सड़क बंद है। मौसम विभाग के अनुसार सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई। लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी राज्य में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि सिरमौर जिले की धौलाकुआं 24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जगह रही। मौसम कार्यालय ने यहां पर 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान की जानकारी दी है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण सीमा पर छिड़ी बहस, अब हाईकोर्ट तय करेगा राह