बाल विकास विभाग का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
बिलासपुर । शासकीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब साढ़े 10 बजे कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय में दबिश दी।
उपस्थिति पंजी में दर्ज कुल 14 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये। परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल स्वयं इस समय तक कार्यालय नहीं पहुंची थी। किसी का अवकाश आवेदन भी नहीं था। कलेक्टर ने अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के लिए शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
इन्हे थमाया नोटिस
अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल, कार्यालय अधीक्षक आरपी परिहार, सहायक ग्रेड टू अनिल मिश्रा, सहायक ग्रेड टू जीआर साहू, सुपरवाईजर पूर्णिमा उपाध्याय, सुपरवाईजर स्वधा पाण्डे, सहायक ग्रेड थ्री अंजना वासिंग, भृत्य दुर्गेश सिंह एवं ज्वाला सिंह शामिल हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा को कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई