‘एलियन वायरस’ के पृथ्वी पर होने के संकेत की पुष्टि
वॉशिंगटन । वैज्ञानिकों ने ‘एलियन वायरस’ के पृथ्वी पर होने के संकेत की पुष्टि की है। अमेरिका के सैन डिएगो यूनिवर्सिटी और एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में किए गए शोध के बाद यह दावा किया है। अमेरिका सहित कनाडा और स्पेन के वैज्ञानिकों ने कहा कि कुछ साल पहले स्पेनिश पर्वत श्रृंखला सिएरा नेवादा में रिसर्च के दौरान 800 मिलियन वायरस और बैक्टीरिया देखा गया था। वैज्ञानिकों को समझ में नहीं आया कि इतनी ऊंचाई पर वायरस या बैक्टीरिया कैसे आए, यहां ना इंसानों की बस्ती है और ना ही यहां पर पॉल्यूशन है। उन्होंने बताया कि इन वायरसों या बैक्टीरिया के संपर्क में कोई भी इंसान आ जाए तो वह गंभीर रूप से बीमार हो सकता है, मरने का भी खतरा है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट, कॉस्मोलॉजिस्ट और बियॉन्ड सेंटर फॉर फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स इन साइंस के निदेशक प्रोफेसर पॉल डेविस ने कहा कि इन वायरस और बैक्टीरिया से यूनिवर्स में एलियंस के होने के विचार को एक नई उम्मीद की किरण मिलती है। डेविस ने कहा कि अगर ये विषाणु अंतरिक्ष से मिले हैं तो उनको वहां पर होने के लिए एक ऐसे वातावरण की जरूरत होती है जो इंसानी जीवन के लिए जरूरी होता है। ऐसे में अंतरिक्ष में जीवन के विचार को नकारा नहीं जा सकता है।
हालांकि ये एलियन वायरस और बैक्टरिया के बारे में सुनने के बाद डर तो लगता ही है, लगेगा क्यों नहीं… कोरोना के बाद तो खास तौर पर। वैज्ञानिक डेविस घबराने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये वायरस आसानी से अपने मेजबानों के साथ अनुकूलित हो जाते हैं। अगर वास्तव में कोई एलियन वायरस है, तो संभावना है कि वह दूर-दूर तक खतरनाक नहीं होगा। बता दें कि कोविड महामारी ने पहले ही जीवन को उलट-पुलट कर दिया है। वातावरण में काफी बदलाव और क्लाइमेट चेंज धरती पर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस की उत्पति की वजह बनते जा रहे हैं।


दुबई में ड्रोन अटैक से हड़कंप, एक भारतीय सहित 4 घायल
भोपाल मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, पुट्ठा मिल में टनल के लिए गहरी खुदाई
विधानसभा में जंबूरी कार्यक्रम पर गरमाई बहस, टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
मानपुर के पास देर रात जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की रकम जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को सौंपी जांच
मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
शराब मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार बहस
एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात विंग कमांडर ने रायपुर में की आत्महत्या
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित